Thursday, February 13, 2014

Valentine's day

मोहब्बत यानी  ज़िन्दगी, ज़िन्दगी यानी  तुम।
मुक़र्रर करे कैसे हम , मोहब्बत का सिर्फ एक दिन।।

~~~~~~~~ अपर्णा ~~~~~~~~~ 

Friday, February 7, 2014

Life

ज़िन्दगी, अपनी ही धुरी पर नचाती है, अक्सर .........................
~~~~~~~~अपर्णा ~~~~~~~~ 

Thursday, January 30, 2014

बेचैनी

भाव- बेचैनी
विभाव- सारे

बेचैनी। …………………

देर रात जब फ़ोन की  घंटी बज जाये

लगातार कोशिशों का जब तक फल ना  मिल जाये

नए सफ़र में जब तक मंज़िल ना मिल जाये'

परीक्षा का जब तक  परीक्षाफल ना आ जाये

सीक्रेट बात जब पेट में पचानी पड़ जाये,

जन्मदिन में जब तक किसी ख़ास की wish ना आ जाए,

नए कपड़ों में जब तक तारीफ़ ना  मिल जाये

तब तक बनी रहती है ये बेचैनी … ………

अपर्णा।।।।।

Wednesday, January 29, 2014

बेचैनी।

बेचैनी।।।।।।

अपना एहसास सोते जागते कराती।

आधी रात को उठाती,

सोती आँखों को भिगोती।

भीड़ से डराती,

तन्हाई में सताती,

खाली हाथों से रेत है गिराती,

अपनों से दूर है कराती,

सब कुछ है भुलाती,
अपर्णा


Monday, January 20, 2014

One line

मेरे घर काम करने आती है , एक अमीर बेटे की, गरीब माँ .......
अपर्णा 

Saturday, January 18, 2014

Compromise ;-)

"तुम्हारी ख़ुशी में ही मेरी ख़ुशी है "
ये कहना जैसे
आंसुओं का कड़वा घूँट पिया हो,
किसी ने ,
ख्वाहिशों कि नाक दबा के।
अपर्णा :)

Friday, January 10, 2014

रिश्ते

रिश्ते- नाते  बेमानी से.………
नए जवानी से, पुराने कहानी से...........
~~~~~~~~~ अपर्णा~~~~~~~~~