Thursday, May 23, 2013

तू ही रे

तू ना मिला तो, तेरे कदमो के  निशाँ के साथ चलेंगे|
कभी    तो      रुकेगा,    कभी        तो         मिलेंगे || 
अपर्णा
 


Dedicated love

हो प्यार किसी से, तो कर दो उसे अर्पण!
दिल रखना साफ़ शीशे सा, ना  के हो दर्पण!!
अपर्णा!!!!
 


अनु

जब पथ भटके तो पथ दिखलाया, सही गलत में भेद सिखाया ,
जब की गलती हमने तो,कभी डांटा हमे तो कभी प्यार से समझाया,
कभी बने माता पिता हमारे, तो कभी दोस्त का फर्ज निभाया,
जो ऊँचाईया  हमने जीवन में पाई,  जो भी प्रतिष्ठा आज हमने कमाई,
आपने ही हमारी ज़िन्दगी संवारी, रहेगे सदा हम आपके आभारी!!!
अनुराधा "अनु"

Heavy rain

ऐ बारिश अब थम जा तू, उन्हें भी अब तेरी जरुरत नहीं।
जो    दुआ करते थे , तेरे  बरसने की!!!
अपर्णा।।

Khushiyan

उदासी इस जहाँ में किसे है पसंद, हर पल खुशियों की चाहत होती है।
जिस दिल में हो रहने की चाहत, उसके ख्यालों में ही राहत मिलती है।
अपर्णा

Atal ji

 छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता,  टूटे मन से कोई खड़ा  नहीं होता।
मन हारकर मैदान नहीं जीते जाते, ना मैदान जीतने से मन ही जीते हैं।
----अटल बिहारी बाजपेई 

Love

यूं तो मोहब्बत से वाकिफ़ दोनों ही हैं।।।।
फर्क बस इतना है के उन्हें मिली और हमने की।।।
अपर्णा

Aaina

काश के  दिल का आइना भी   आँखों के आईने जैसा होता।
मेरे दिल में उसका चेहरा, तो उसके दिल में मेरा ही चेहरा होता।।
अपर्णा

Monday, May 20, 2013

Yaaden

फुरसतों में कभी अपने दिल को ना पाया।
जब भी पाया , तेरी यादों में मशरूफ़ पाया ।।
अपर्णा 

Saturday, May 11, 2013

Waqt

वक़्त का अपना ही एक किस्सा है,वो हमारा हिस्सा है।
इंसानों की भीड़ में  वक़्त ही बतलाता कौन किसका है।।
अपर्णा